उत्तर प्रदेश सरकार ने 1.94 लाख शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा, 2026 तक पूरी होगी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए 1 लाख 93 हजार 862 शिक्षक पदों पर भर्ती की योजना बनाई है। ये भर्तियां तीन चरणों में की जाएंगी, जिसमें हर चरण में करीब 65 हजार शिक्षक नियुक्त होंगे। मार्च 2026 तक सभी भर्तियां पूरी की जाएंगी। इसमें 1 लाख 81 हजार 276 प्राथमिक और 12,586 माध्यमिक शिक्षक पद शामिल हैं, जिनकी भर्ती क्रमशः यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग और यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा की जाएगी।