भोपाल- पांच साल में 2.50 लाख शासकीय पदों पर भर्ती की जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 1 लाख पदों पर भर्ती की जा रही है। अगले पांच साल में 2.50 लाख शासकीय पदों पर भर्ती की जाएगी। कल भोपाल में आयोजित 16वें राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की भर्तियां भी जारी हैं। इस साल 7500 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रायमरी कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सरकार छात्रवृत्ति दे रही है।