चिलचिलाती धूप के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। बारिश ने प्रदेश को भीषण गर्मी और उमस से बहुत बड़ी राहत दिलाई है और मौसम खुशनुमा हो गया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं, किस तरह लखनऊ, अयोध्या, मीरजापुर और नोएडा में मौसम ने किस तरह करवट ली।
लखनऊ में सुबह से ही मौसम में आए बदलाव से भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, अयोध्या, मीरजापुर और नोएडा में बारिश की बूंदों ने गर्मी से परेशान लोगों को सुकून दिया है।