राजस्थान उच्च न्यायालय ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को किया निलंबित

Update: 2026-07-02 08:27 GMT



 राजस्थान उच्च न्यायालय ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी भास्कर ए सावंत को एसोसिएशन का प्रशासक नियुक्त किया है। कार्यवाहक सीजे न्यायमूर्ति एसपी शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

अदालत ने श्री सावंत को व्यक्तिगत रूप से एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव तीन माह में पूरे करने के निर्देश दिए है। उन्हें 29 जुलाई तक अदालत को चुनाव कार्यक्रम से अवगत कराने को भी कहा गया है।

Similar News