आगरा दौरे पर सीएम योगी सख्त, विकास कार्य समय पर पूरे करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Update: 2026-06-29 06:22 GMT



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा के दौरे पर पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शहर की टूटी सड़कों की जल्द मरम्मत कराने और कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Similar News