अयोध्या से सीएम योगी ने किया 37 करोड़ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, रामलला को समर्पित किया पौधा

Update: 2025-07-09 09:02 GMT



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से 37 करोड़ पौधारोपण महा अभियान की शुरुआत की और त्रिवेणी वाटिका की स्थापना कर भगवान श्रीराम को समर्पित एक पौधा अपनी मां के नाम पर रोपित किया। उन्होंने जलवायु संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण की महत्ता पर जोर दिया। इस अवसर पर कार्बन फाइनेंसिंग स्कीम के अंतर्गत लाभान्वित किसानों को चेक वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले प्रधानों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 204 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 75% जीवित हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण किसानों के लिए आय का साधन भी बन रहा है। अयोध्या को त्रेता युग के स्वरूप में विकसित करने के संकल्प के साथ उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन पूजन कर जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में कई मंत्री व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Similar News