मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह में गोरखपुर मंडल के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे..

. इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के विद्यार्थी शामिल होंगे... टैबलेट वितरण में सबसे बड़ा हिस्सा गोरखपुर जिले का होगा, जहां 35 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे... वहीं, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार विद्यार्थियों को भी टैबलेट वितरित किए जाएंगे..

. जिलाधिकारी दीपक मीणा के मुताबिक, योजना की शुरुआत वर्ष 2021-22 से अब तक गोरखपुर के 1,41,085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है... जिले में आवंटित स्मार्टफोन का वितरण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 52,800 टैबलेट कॉलेजों के माध्यम से बांटे जा रहे हैं...