यूपी के गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों से मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।