हिन्दू महासभा लखनऊ महानगर कार्यकारिणी घोषित, दिलायी गयी शपथ

Update: 2021-11-21 13:14 GMT

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा लखनऊ महानगर इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी। आज यहां हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय कैम्प कार्यालय में हुए शपथग्रहण समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने लखनऊ महानगर के अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव एवं उनकी कार्यकारिणी टीम को शपथ दिलाई। इस मौके पर हिन्दू महासभा के कई प्रमुख राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं हिन्दू नेता मौजूद थे। इससे पहले लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित की गई कार्यकारिणी में सुनील सिंह-कार्यकारी अध्यक्ष, चन्द्रमौलि शुक्ला महामंत्री, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आकाश मिश्रा, शीलशान्त श्रीवास्तव, अंकित सिंह, अमित सिंह, शेखर सिह, मितुल श्रीवास्तव, कुमारी चान्दनी सिंह-सभी उपाध्यक्ष, प्रतिमा राजपूत-कोषाध्यक्ष एवं प्रेम कुमार साहू विधि सलाहकार शामिल है।

Tags:    

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग