मथुराः बरसाना में धूमधाम से मनाई गई लट्ठमार होली

Update: 2026-02-26 04:39 GMT



 मथुरा जनपद के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली धूमधाम से मनाई गई। नंदगांव से आए हुरियारों पर बरसाना की हुरियारिनों ने परंपरा के अनुसार लाठियां बरसाईं, जबकि हुरियारे ढाल से अपना बचाव करते नजर आए। राधारानी स्वरूप गोपियों और कृष्ण स्वरूप हुरियारों के बीच हंसी-ठिठोली, अबीर-गुलाल और लोकगीतों के साथ अनोखा दृश्य देखने को मिला। परंपरा के तहत नंदगांव के हुरियारे पिली पोखर पहुंचे, जहां उनका स्वागत ठंडाई और भांग से किया गया।

इसके बाद रंगीली गली में गीत-गालियों और नृत्य के साथ लट्ठमार होली खेली गई। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस उत्सव को देखने पहुंचे। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सीसीटीवी, ड्रोन और वॉचटावर से निगरानी रखी गई, जिससे मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Similar News