बीजेपी की सरकार में विरासत भी और सम्मान भी:योगी

Update: 2024-05-05 13:24 GMT

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कस्बे के जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर चुनावी जनसभा का आयोजन किया। 25 मिनट में चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी से लेकर जब तक कांग्रेस ने शासन किया उससे ज्यादा विकास मोदी ने किया है। मोदी रकार देश कीस 80 करोड़ जनता को मुफ्त मे राशन दे रही है।

जनसभा को सम्बोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हुआ है। आतंकवाद, नक्सलवाद पर नकेल कसी है। मोदी के नेतृत्व में हाइवे, एयरपोर्ट, आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल कालेज, एम्स स्थापित कर विकास को नई गति दी गई है। लखनऊ के निकट एक हजार एकड़ मे टेक्सटाइल पार्क की स्थपना की जा रही है। जिसमे हजारों लोगो को रोजगार का अवसर मिलेगा।1947 से लेकर जितना विकास कांग्रेस ने किया था,उससे ज्यादा विकास के कार्य मोदी के नेतृत्व मे 10 वर्षो में किए गए हैं। कांग्रेस ने एक एम्स बनाया,अटल ने 6 एम्स, मोदी सरकार ने 15 एम्स बनवाए हैं। वर्ष 2014 के पहले लोग भूख से मरते थे। आज भाजपा सरकार देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन दे रही है। जिसके बाद कहा कि पाकिस्तान की बीस करोड़ जनता भूख से मर रही है और भारत में मोदी के नेतृत्व में देश के सभी लोगो को राशन देने का काम किया जा रहा है।

अयोध्या में राममंदिर के निर्माण को लेकर सपा कह रही थी कि अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता है। कांग्रेस के लोग राम को ही नकार रहे थे और आज वर्षो के बाद राममंदिर का निर्माण हुआ। भगवान राम को सूर्यदेव ने तिलक किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ी व अनुसूचित जाति के लिए तय आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमानों को देने का जिक्र चुनावी घोषणा पत्र मे किया है। देश के 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिये मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा रहा है। जनधन खाते के माध्यम से 50 करोड़ लोगों के खाते मे रूपये डालकर सीधा लाभ दिया गया है।

किसानो को सम्माननिधि और गरीबों शौचालय,आवास का लाभ दिया गया।इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने संबोधित करते हुए कहा कि मिश्रिख क्षेत्र के मतदाताओं को केंद्र व प्रदेश की सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिला है।साथ ही कहा कि मतदाताओं ने अबकी बार तीसरी बार सांसद चुनकर दिल्ली भेजने का संकल्प लिया है,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विधायक रामपाल वर्मा, माधवेन्द्र सिंह रानू , अल्का अर्कवंशी बिल्हौर विधायक राहुल सोनकर, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिलाअध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती , मिश्रिख लोकसभा संयोजक अशोक सिंह , विधानसभा सह संयोजक डा. नीरज विद्यार्थी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Similar News