भारी बर्फ़बारी के कारण अटल टनल अस्थायी रूप से बंद

Update: 2026-03-17 04:53 GMT




भारी बर्फ़बारी के कारण मनाली को लेह लद्दाख से जोड़ने वाली अटल टनल पर आवागमन को प्रशासन ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह क़दम पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र उठाया गया है क्योंकि बर्फबारी के कारण टनल मार्ग की सड़क पर वाहनों का चलना जोखिम भरा हो गया है।

पिछले दो दिनों से प्रशासन और अन्य बचाव दल अटल टनल में फंसे वाहनों एवं पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन की तरफ़ से अब तक डेढ हज़ार पर्यटक वाहनों को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया है जबकि अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर फँसे 50 के क़रीब वाहनों को भी रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Similar News