ओडिशा: भीषण तूफान में 2 लोगों की मौत, 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

Update: 2026-03-16 04:26 GMT




ओडिशा में कल मयूरभंज जिले में आए भीषण तूफान में दो लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वही 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गये। जिले के बारह गांवों में कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। करंजिया ब्लॉक के किया और कंकड़ा गांव पर सबसे अधिक असर हुआ। तूफान इतना तेज था कि एक ऑटो रिक्शा और स्कूटर उड़कर पास के जलाशय में जा गिरे।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मौसम विभाग ने आज मयूरभंज जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर, बालासोर और भद्रक जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Similar News