बरेली से जियारत करने गया जत्था ईरान में फंसा

Update: 2025-06-22 04:39 GMT



 27 मई को बरेली से ईरान में कर्बला की जियारत के लिए निकले तीर्थयात्री अब जान की सलामती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने से गुहार लगा रहे हैं।

यह लोग ईरान और इजरायल की जंग से बिगड़े हालात की वजह से ईरान में फंसे हुए है। बरेली के किला थाना क्षेत्र के गढ़ैया रहने वाली नौशादा परवीन ने रोते हुए वीडियो संदेश भेजकर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। ईरान-इज़रायल में युद्ध के चलते बरेली के 6 लोग ईरान में फंसे है। जिनकी 17 जून को भारत वापसी होनी थी, लेकिन अबतक लौट नही पाए है।

Similar News

भुवनेश्वर में सीएम माझी ने किया योग, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Synopsis : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। Story Line : SHABD,, June 21, जून 21, भुवनेश्वर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज योग की एक भव्य लहर देखने को मिली। यहां एक विशेष आयोजन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योग किया। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं और सभी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली साधन है। आइये योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों को दूर-दूर तक फैलाएं। वीडियो कैप्शन: कलिंगा स्टेडियम में CM मोहन माझी और सैकड़ों नागरिकों ने किया योग