प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

Update: 2025-08-20 06:38 GMT



अगस्त 20, शिमला(हिमाचल प्रदेश): प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, नगर व ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्माणी विभिन्न दस्तावेजों की एक-एक प्रति सभा पटल पर रखेंगे।

नियम-62 के तहत विधानसभा सदस्य डाॅ. जनक राज और इंद्र दत्त लखनपाल अपने-अपने विषयों पर उत्पन्न स्थिति के बारे में सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे। सदन में नियम-67 के तहत प्रस्तुत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी।

Similar News