सीएम योगी आज देवरिया दौरे पर कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Update: 2026-05-22 04:50 GMT



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया आएंगे। वह सदर कोतवाली के भीमपुर गांव के पास पोखरभिंडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री देवरिया-कसया मार्ग और देवरिया-हाटा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

इसके साथ 17 अन्य परियोजनाओं का लाभ जिले को मिलेगा। मुख्यमंत्री नवीन पुलिस थाना महुआडीह के प्रशासनिक भवन, देसही देवरिया ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास भवन तथा डिघवा पौटवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा खुखुंदू-नूनखार-भटनी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, भटनी-बलुआ अफगान मार्ग चौड़ीकरण कार्य, खरोह-मठिया बाबा-रैयश्री-रुद्रपुर मार्ग , पिपरा चंद्रभान से सहजौली बाया हाटा खास मार्ग तथा पशु चिकित्सालय देवरिया सदर में मॉडर्न वेटेनरी क्लीनिक का लोकार्पण करेंगे।

Similar News