भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकर्पण करेंगे

Update: 2025-09-01 04:54 GMT



 आज से भारतीय काल गणना पद्धति और वैज्ञानिक परम्परा को एक नई पहचान मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसके मोबाइल एप का लोकार्पण करने जा रहे हैं।

यह घड़ी भारतीय पंचांग और कालगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है। इसे 189 से अधिक भाषाओं में देखा जा सकेगा। इस अद्वितीय घड़ी के माध्यम से समय के साथ-साथ पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, वार, मास, व्रत और त्यौहारों की जानकारी भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि भोपाल के शौर्य स्मारक से युवाओं और विद्यार्थियों द्वारा एक रैली “भारत का समय - पृथ्वी का समय“ निकाली जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निवास युवा संवाद कार्यक्रम भी होगा।

Similar News