यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी करेगी ओबीसी सम्मेलन,जानिए पूरी खबर

Update: 2021-08-29 12:07 GMT

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ों को एकजुट करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद प्रदेश भर में सितंबर और अक्टूबर में भारतीय जनता पार्टी एक बड़े स्तर पर ओबीसी सम्मेलन करने जा रही है।


आपको बता दें कि सभी राजनीतिक दल 2022 विधानसभा चुनाव में अपनी अपनी जाति समीकरण के आधार पर रणनीति बना रहे हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में 350 सीटों से अधिक सीटों पर जीत और 50% से अधिक वोट बैंक अपने पक्ष में करने के हौसले के साथ भारतीय जनता पार्टी सितंबर व अक्टूबर के माह में ओबीसी सम्मेलन करने जा रही है।


गौरतलब है कि इस सम्मेलन के साथ प्रदेश में पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों को एकजुट करने का काम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में यह सम्मेलन कराया जाएगा।


हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव के बाद 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा ने 2018 में करीब 1 से डेढ़ महीने तक पिछड़ी जनजाति, पिछड़ी जातियों के सम्मेलन किए थे।


इसी फॉर्मूले को एक बार फिर से 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रयोग करने के मूड में हैं. इसके बाद सितंबर अक्टूबर में ओबीसी सम्मेलन कराए जाएंगे।


नेहा शाह


Similar News