400 करोड़ के पार पहुंची वॉर अब तक का सबसे ज़बर्दस्त कलेक्शन...

Update: 2019-10-16 06:09 GMT

.
आपको बता दे कि रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है। निर्माता यशराज फ़िल्म्स की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वॉर अब तक 400 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार कर चुकी है।

और आपको बता दे कि, घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर भी फ़िल्म 2019 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है।यशराज फ़िल्म्स ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म 12 दिनों में 406 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। और वाणी कपूर ने फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया है। और वॉर यशराज बैनर की चौथी अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है।
अराधना मौर्या

Similar News