सिवान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौतन बाजार स्थित जय श्री राम डायग्नोस्टिक एंड सिटी स्कैन सेंटर के संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया।
एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 5 फरवरी को मिली शिकायत के बाद तुरंत जांच शुरू की गई। गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस और जिला सूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपी पकड़ाए गए।
गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।