रेलवे सुरक्षा बल ने जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

Update: 2026-04-02 04:44 GMT





रेलवे सुरक्षा बल ने कल रात जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बांग्लादेशी मुद्रा और मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए सभी लोग बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के फकीरबारी के निवासी हैं।

इन लोगों में वयस्क पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। रेलवे सुरक्षा बल ने गुप्‍त सूचना मिलने पर रेलगाड़ी के सामान्य डिब्बे में तलाशी के दौरान इन 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा।

Similar News