फिरोजाबाद: 'साइबर वज्र अभियान' की बड़ी सफलता, 15 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-07-13 06:20 GMT



 फिरोजाबाद पुलिस ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए 'साइबर वज्र अभियान' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना दक्षिण और रसूलपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग अभियानों में आठ शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड बरामद किए हैं।

जांच में पता चला कि आरोपी डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी, पेपर ट्रेडिंग और फर्जी ऑनलाइन योजनाओं का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगते थे। इसके लिए वे किराये पर लिए गए बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग मामलों में 58 लाख रुपये, 1 करोड़ रुपये और 8 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। कई बैंक खातों में मौजूद लाखों रुपये की राशि होल्ड करा दी गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Similar News