कानपुर देहात के मूसानगर में 2 लोगों की डूबने से मौत, नदी में नहाने गए थे 4 दोस्त, 1 लापता
कानपुर देहात के मूसानगर में होली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से दो की मौत हो गई। एक युवक लापता है और एक बच गया है। जब चार दोस्त नदी में नहाने गए थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे। सचिन नाम का एक युवक किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहा। उसने तुरंत स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। एसडीएम भोगनीपुर जितेंद्र कटियार और सीओ संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। तलाशी अभियान में दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। एक युवक अभी भी लापता है। पुलिस प्रशासन गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।