बरकट्ठा के उपद्रव मामले में 20 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Update: 2025-04-15 10:11 GMT




 बरकट्ठा के उपद्रव मामले में 20 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Synopsis: हजारीबाग के बरकट्ठा में शुक्रवार को हुआ था उपद्रव, पुलिस ने 20 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला। Deadline: 15 APR, HAZARIBAG 15 अप्रैल, बरकट्ठा मामला, फाइल हजारीबाग के बरकट्ठा में शुक्रवार की रात उपद्रव मामले में बीस नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

गौरतलब है कि यज्ञ को लेकर निकली शोभायात्रा के दौरान पत्थर और आगजनी की घटना हुई थी। इलाके में फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को यज्ञ के आयोजन के दौरान धार्मिक पदयात्रा निकाली थी, इसी दौरान विशेष समुदाय की ओर से पदयात्रा में शामिल लोगों पर पथराव किया गया, जिसके बाद आगजनी के वारदात को भी अंजाम दिया गया था। इसी को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Similar News