बालाघाट- धान खरीदी में अनियमितता पर 3 कर्मचारियों को तत्‍काल प्रभाव से किया गया निलंबित

Update: 2026-01-13 04:47 GMT



 कलेक्‍टर मृणाल मीना ने समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी में अनियमितता किये जाने पर लालबर्रा तहसील के अंतर्गत उपार्जन केंद्र कंजई के 03 कर्मचारियों को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही धान खरीदी में हुई अनियमितता के कारण शासन को हुई क्षति की राशि इन निलंबित कर्मचारियों के वेतन से वसूल करने के आदेश दिये है।

धान उपार्जन केंद्र कंजई में अनियमितता किये जाने की शिकायत प्राप्‍त होने पर कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी सुनिल किरार, वेयर हाउस प्रबंधक आरके पटले, सहकारिता विभाग के उपअंकेक्षक अतुल राय की टीम द्वारा 10 जनवरी को कंजई के उपार्जन केंद्र जाकर जांच की गई। जांच के दौरान भौतिक सत्‍यापन में केंद्र में 57 क्विंटल धान अधिक पाया गया। केंद्र में तौल कर रखी गई बोरियों में स्‍टेंसिल एवं किसान कोड नही पाया गया। केंद्र में अमानक स्‍तर की धान खरीदा जाना पाया गया।

Similar News