जबलपुर- कैश लूटने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Update: 2025-08-18 04:44 GMT


 जबलपुर के सिहोरा में इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 15 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश लूटने के मामले का खुलासा हो गया है। कल रविवार को पुलिस ने 4 आरोपियों को दमोह से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने 11 अगस्त को 15 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक आरोपी रहीस सिंह ने सारा गोल्ड बिहार के रहने वाले साथियों के पास छिपा दिया था। नकद डेढ़ लाख अपने पास रखे थे। प्लान था कि मौका पाकर बिहार जाएंगे। सोना लेकर कुछ लोग बिहार में छिपे रहेंगे और वहां बंटवारा कर लेंगे।

पुलिस ने बताया कि इसमें अभी कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। गोल्ड की रिकवरी भी बाकी है। 5 लुटेरे 11 अगस्त को सुबह 9 बजे 2 बाइक पर सवार होकर पहुंचे 5 लुटेरे इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में घुसे थे। लूट के दौरान एक महिला कर्मचारी को दो बदमाश स्ट्रॉन्ग रूम की ओर ले जाते दिखाई दिए थे। यहां कट्टे की नोक पर 14 किलो 875 ग्राम सोना सहित 5 लाख 8 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद रेंज आईजी प्रमोद मिश्रा ने 30 हजार का इनाम घोषित किया था।

Similar News