गांजा तस्करी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार, 72 किलो गांजा बरामद

Update: 2026-06-10 14:42 GMT



 बालोद, 10 जून 2026 बालोद जिले की डौंडीलोहारा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने गांजा तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बहत्तर किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत छब्बीस लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भेड़ी तिराहा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। इसी दौरान चार अलग-अलग मोटरसाइकिल के जरिये ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा गया। पुलिस ने चारों मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं।

Similar News