कबीरधाम, 24 फरवरी 2026 कबीरधाम पुलिस ने करीब पांच करोड़ रूपये कीमत का नौ क्विंटल गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गांजे को एक कंटेनर में भरकर ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान चिल्फी पुलिस ने इस कंटेनर को रोका। जांच के दौरान कंटेनर में तीस-तीस किलो की तीस बोरियों से नौ सौ किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने कंटेनर को भी जब्त कर लिया है।