फतेहपुर में बड़ा हादसा रिंध नदी में नहाने गए 6 दोस्त डूबे, 4 की मौत

Update: 2026-05-18 04:57 GMT



 जनपद फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा गांव के समीप रिन्ध नदी में नहाने गए छह (6)दोस्तों में 04 की पानी में डूबने से मौत हो गई घटना तब हुई जब नहाते समय पानी के तेज बहाव में सभी डूब गए इस संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि 112 के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई कि रिंध नदी में जो ललौली थाना अंतर्गत आती है वहां नहाने गए 6 युवक जिनकी उम्र 18से 20 वर्ष है तेज बहाव के चलते डूब गए हैं |

स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और तत्कालीन कार्यवाही करते हुए स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से रेस्क्यू कर सभी छह डूबे हुए युवकों को बाहर निकाला गया जिसमें दो युवकों को बचा लिया गया है उनकी हालत स्थिर है तथा चार को सीएचसी बिंदकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जो मृतक है उनके परिवार जनों से मुआवजे संबंधित प्रावधानों के संबंध में अवगत कराया गया है साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Similar News