लखनऊः पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 7 की मौत

Update: 2026-02-24 04:18 GMT



 राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को झपकी आने से बस संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Similar News