रायबरेली में ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी—रिटायर्ड सूबेदार से 82.5 लाख की ठगी, 31 लाख फ्रीज

Update: 2026-04-21 04:53 GMT



 रायबरेली के गोरा बाजार क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां इंडियन आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार सूर्यभान सिंह से ठगों ने 82 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 11 से 16 अप्रैल तक पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट में रखा और डराकर किस्तों में पैसे ट्रांसफर करा लिए। इस दौरान ठग वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी करते रहे और हर गतिविधि पर नजर रखी। यहां तक कि पीड़ित को शौचालय जाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी।

ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, जिससे सूबेदार दंपत्ति घबरा गए और विरोध नहीं कर सके। छठे दिन पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 31 लाख रुपये फ्रीज करा दिए। एडिशनल एसपी आलोक सिंह के अनुसार बाकी रकम की रिकवरी के लिए टीमें जांच में जुटी हैं।

Similar News