पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दांतन में भाजपा उम्मीदवार अजीत कुमार जाना की बाइक रैली के दौरान उन पर और उनके समर्थकों पर टीएमसी के समर्थकों द्वारा हमला किया गया।
इस हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है, जबकि भाजपा उम्मीदवार अजीत जाना का एक हाथ टूटने की भी खबर है। हमले में घायल 15 लोगों को इलाज के लिए जलेश्वर ले जाया गया है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बालासोर ले जाया गया है।
भाजपा का आरोप है कि, TMC समर्थित उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से रैली पर हमला किया, हमलावरों ने भाजपा समर्थकों की मोटरसाइकिलों और गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की।