अररिया जिले के बथनाहा स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 56वीं वाहिनी ने जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झोउ हुआन (जन्म तिथि: 20 जनवरी 1985, जन्म स्थान: हुनान) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, एसएसबी की ड्यूटी पार्टी द्वारा उसे ICP जोगबनी पर हिरासत में लिया गया। इसके बाद आव्रजन अधिकारियों के साथ संयुक्त पूछताछ की गई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उक्त व्यक्ति ने किसी वैध वीज़ा के बिना नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था।
प्रारंभिक पूछताछ एवं आवश्यक औपचारिक कार्रवाई के पश्चात उसे जोगबनी थाना, अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।