“नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत उधमसिंह नगर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा बरामद किया है।
श्री गणपति ने बताया कि 18 अप्रैल को चौकिंग अभियान के दौरान 558 किलोग्राम से अधिक गांजा एक कैंटर वाहन से बरामद किया गया, जिसे सुतली के गट्ठरों के बीच छिपाकर लाया जा रहा था। इस मामले में तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गांजा उड़ीसा से लाकर उधमसिंह नगर में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।