पांच दिन से गायब किशोर का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2025-02-09 12:57 GMT


 रोहतास, 09 फरवरी  जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के महुआरी गांव से पांच दिन पूर्व गायब किशोर का शव नोखा थाना क्षेत्र के बभनपुरवा गांव के समीप परसन टोला के सामने से गुजर रही बक्सर नहर से पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी चितरंजन पासवान का बेटे अंकुश राज (15) के रूप में हुई है। लड़के के शव मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई।

एसपी रौशन कुमार एएसपी कोटा किरण कुमार जांच के दौरान कई जगहों पर पहुंचे। घटना से जुड़ी साक्ष्य की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि 6 फरवरी 2025 को चितरंजन पासवान ने अपने पुत्र के गायब होने और हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया था। पिता के शिकायत के आलोक में पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच चल रही थी, कि आज शव मिलने की बात सामने आई।

कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। घर की तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Similar News