माजरा, हिमाचल प्रदेश:

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत गांव किरतपुर में देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हिंदू धर्म से संबंध रखने वाली एक लड़की को अगवा करने का आरोप मुस्लिम धर्म के एक युवक पर लगा। इस घटना से आक्रोशित लड़की के परिजनों ने विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ मिलकर आरोपी युवक के घर के बाहर जमकर हंगामा किया और धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।



सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को 72 घंटे के भीतर लड़की को ढूंढ निकालने का आश्वासन दिया। पुलिस के इस आश्वासन के बाद परिजनों और हिंदू संगठनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।




पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़की की तलाश जारी है।