आगरा: कांग्रेस नेता पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Update: 2025-07-08 05:18 GMT


जुलाई 08, नई दिल्ली: आगरा में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता और वकील जलालउद्दीन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वो न्याय की गुहार लेकर कांग्रेस नेता जलालउद्दीन के पास गई थी लेकिन उसने शहर के कांग्रेस कार्यालय लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि यह उसके साथ बीते तीन साल से हो रहा है। दरअसल, थाना शाहगंज क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला का अपने भाई से जुलाई 2019 में विवाद हो गया था जिसके चलते महिला दीवानी न्यायालय पहुंची थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी अधिवक्ता जलालउद्दीन से हुई थी। पीड़ित महिला के केस में सहयोग करने के चलते आरोपी का परिवार में आना जाना था।

पीड़ित महिला ने बताया कि एक दिन उसकी तबियत खराब होने पर आरोपी अधिवक्ता जलालउद्दीन दवाई दिलाने अपने साथ ले गया गया, लेकिन जिला मुख्यालय के पास कांग्रेस कार्यालय पर ले जाकर पिस्टल की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बदनाम करने के डर से महिला के साथ तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

आगरा के लोहामंडी एसीपी मंयक तिवारी ने बताया कि एक महिला के द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

Similar News