कुशीनगर में 'लव जिहाद' गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग हिन्दू लड़कियों से धर्म परिवर्तन और शोषण का आरोप

Update: 2025-07-24 05:19 GMT



 कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में नाबालिग हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म कराने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों अरमान,अरबाज़, इकरामुल हक, जैरु ननिशा को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। कुछ समय पूर्व थाना रामकोला में एक वादी द्वारा अपनी दो नाबालिग बेटियों और उनकी एक नाबालिग सहेली के अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की तत्परता से इन तीनों लड़कियों को मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया गया था।

इसके बाद दोबारा 11 जुलाई 2025 को इन्हीं में से एक नाबालिग लड़की के पुनः गायब हो जाने पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ‘लव जिहाद’ से संबंधित एक सक्रिय गिरोह से जुड़े हैं, जिसका उद्देश्य हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन और यौन शोषण करना था।

Similar News