एसटीएफ ने विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हूबहू नकल कर नकली दवाईयों को तैयार करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिस सम्बन्ध में थाना सेलाकुई, देहरादून में अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार ने दवाईयों के नकली लेवल बनाकर मोहन वैध उर्फ मोन्टी को दिए। जिसने द्वारा यह लेवल नकली दवाईयों के बॉक्स में लगाकर बाजार में बेचे गए और नकली दवाईयों के संगठित अपराध में सहयोग किया गया। जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा अभियुक्त मोहन को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस पूरे मामले में अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटा रही है।