आगरा एटीएस ने जासूसी के आरोप में भारतीय नौसेना के कर्मी आदर्श कुमार उर्फ़ लक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी आगरा के कागारौल क्षेत्र के चीतपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। एटीएस के अनुसार आदर्श भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर केरल में तैनात था।
जांच में सामने आया कि वह करीब सात वर्ष पहले नौसेना में भर्ती हुआ था। आरोप है कि वह पाकिस्तान की एजेंसी के संपर्क में रहकर गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहा था। सर्विलांस जांच में आरोपी और विदेशी संपर्कों के बीच पैसे के लेनदेन के भी साक्ष्य मिले हैं। बताया गया है कि पिछले महीने फरवरी में उसकी शादी मथुरा की एक युवती से हुई थी और वह दुबई हनीमून पर भी गया था। एटीएस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।