, बिहार) :पटना सिटी के मेहदीगंज थाना अंतर्गत महेशपुर स्थित एक सामुदायिक भवन से पुलिस ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। पटना सिटी डीएसपी 2, कुमार गौरव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त सामुदायिक केंद्र पर छापा मारा।
पुलिस ने दो कमरों से लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की 223 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। डीएसपी ने बताया कि छानबीन जारी है और प्रारंभिक पूछताछ में कुछ ऐसे नाम सामने आए हैं जिनका आपराधिक इतिहास भी रहा है।