महाराष्ट्र के पुणे में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की वीभत्स घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में नसरापुर में प्रदर्शनकारियों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने बाद में हटाकर यातायात बहाल कराया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट ने 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाएगी। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।