महाराष्ट्र के सांगली में मंदिर की दीवार गिरने से छह लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया
महाराष्ट्र के सांगली जिले की जाट तहसील में कल एक धार्मिक सभा के दौरान दीवार गिरने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जाट और सांगली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इस घटना में हुई जनहानि से उन्हें दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।