बांका में अवैध हथियार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-05-15 05:01 GMT




 नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा बाजार के गोराडीह गांव में एक घर पर छापेमारी कर दो देशी अवैध बंदूकें (मस्केट) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार घर के पलंग की बॉक्स में छिपाकर रखे गए थे। यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार, पिता अकील मंडल, निवासी गोरीडीह गांव, नवादा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

इस संबंध में बांका के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध हथियार रखे गए हैं, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Similar News