इंटेलिजेंस ने आईएसआई के लिए फंडिंग नेटवर्क संचालित करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Update: 2026-07-02 08:30 GMT



राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए फंडिंग नेटवर्क संचालित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंटेलिजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि आरोपित रफीक चांद शेख महाराष्ट्र के औरंगाबाद का निवासी है।

इस पर आईएसआई के लिए काम करने और जासूसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों तक धनराशि पहुंचाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई। इस मामले में जैसलमेर निवासी एक व्यक्ति और असम के डिब्रूगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यरत एक कर्मचारी को गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी हैंडलरों तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Similar News