अति का त्याग, युक्त जीवन शैली अपनाएंः प्रो0 एसस मिश्र
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विज्ञान संस्थान में पीएम उषा के सॉफ्ट कॉम्पोनेंट्स के तहत ‘दैनिक जीवन में योग विषय पर तीसरे दिन आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के डॉ0 राम किशोर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजमर्रा के जीवन में महर्षि पतंजलि के सिद्धांतों महत्वपूर्ण है।
उन्होंने योग के गूढतम सूत्रों को सुरुचि पूर्ण तरीके से प्रतिभागियों को समझाते हुए कहा कि यदि प्रत्येक मनुष्य योग से संयोग करें तो दुखों और रोगों से सदा सदा के लिए दूर हो जाएगा। कार्यशाला में उन्होंने कहा की यदि मनुष्य अर्थात दीर्घकाल न्यूनतम 90 दिन तक योग अभ्यास निरंतर नियमित समय पर पूर्ण श्रद्धा विश्वास के साथ करें तो योग की वृत्ति उसके जीवन में दृढ़ हो जाती है और निश्चित ही उसे परमानंद मोक्ष की प्राप्ति कराती है।
कार्यशला की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो0 एस.एस. मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर में ईश्वर का वास होता है। अति का सर्वत्र त्याग करके युक्त जीवन शैली अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्जुन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अनुराग सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा डॉ. अनुराग पांडे डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. मोहिनी पांडे, स्वाति उपाध्याय, कुमार मंगलम सिंह, डॉ. देवेंद्र वर्मा, संघर्ष सिंह, गायत्री वर्मा, आलोक तिवारी, दिवाकर पांडे सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।