इंटर्नशिप में विद्यार्थी तकनीकी रूप से समृद्ध होंगेः निदेशक प्रो0 संत शरण मिश्र

Update: 2025-05-04 13:42 GMT



अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आईटी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग छह छात्रों का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईटी) मंडी में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) द्वारा प्रायोजित प्रोजेक्ट पर इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया। इस इंटर्नशिप में विभाग के छात्र दिव्यांश नायक, सौरभ जायसवाल, नवनीत त्रिपाठी, अम्बरीश मौर्य, सुधांशु मौर्य एवं मंगेश यादव को चुना गया। इन छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान पच्चीस हजार प्रति माह मानदेय भी मिलेगा।

सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इंजीनियर अमित सिंह ने बताया कि आईईटी मंडी की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के अन्तर्गत प्रायोजित प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियरिंग के छह छात्रों का चयन इंटर्नशिप के लिए हुआ है। ये छात्र गोरखपुर और बिहार के चयनित क्षेत्रों में सड़क की स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने और बुनियादी ढांचे से संबंधित समस्याओं को समझने का भी प्रयास करंेगे। संस्थान के निदेशक प्रो. संत शरण मिश्र ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस इंटर्नशिप में छात्रों को प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अनुभव और तकनीकी रूप से समृद्ध होंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के इंजीनियर कन्हैया लाल पांडेय, इंजीनियर सौहार्द्र ओझा, इंजीनियर प्रिंस पोद्दार, डॉ. नवीन पटेल, इंजीनियर मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं छात्र-छात्राओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।                 

Similar News