ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा SBI Life के सहयोग से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन स्थित हाइब्रिड हॉल में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश, बीमा तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और बेहतर वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर डीन, छात्र कल्याण एवं कार्यवाहक कुलपति प्रो. मसूद आलम ने SBI Life के उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विवेक गौर का स्वागत किया। वहीं, डीन, अकादमिक प्रो. सोबान सईद ने श्री माजिद खान का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. तस्लीम जमाल ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए वित्तीय जागरूकता को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। मुख्य वक्ता SBI Life के उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विवेक गौर ने वित्तीय नियोजन और आर्थिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इसके पश्चात SBI Life के श्री आशीष सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नियमित बचत, निवेश, बीमा तथा भविष्य की आर्थिक आवश्यकताओं के अनुरूप समय रहते वित्तीय योजना तैयार करने के महत्व को समझाया। समापन सत्र में SBI Life के वरिष्ठ DSM श्री माजिद खान ने वित्तीय जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रो. मसूद आलम एवं प्रो. सोबान सईद सहित डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. तस्लीम जमाल, डॉ. मानवेन्द्र सिंह, डॉ. अभय कृष्ण, डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ. नीरज शुक्ला, डॉ. आज़म अंसारी, डॉ. ज़फ़रुन नक़ी, डॉ. मुनव्वर हुसैन एवं डॉ. पीयूष त्रिवेदी सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रत्नेश सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मानवेन्द्र सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण कार्यालय की आयोजन समिति के सदस्यों, विशेष रूप से डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. तस्लीम जमाल एवं डॉ. मानवेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन, विवेकपूर्ण निवेश और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए सुनियोजित प्रयास करने के प्रति जागरूक किया गया।