योग जीवन प्रबंधन में महत्वपूर्णः निकेत सिंह

Update: 2025-02-21 14:28 GMT



जीवन शैली को योगानुकूल करना होगाः डाॅ0 अर्जुन सिंह


अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएम-उषा के साॅफ्ट काॅम्पोनेंट के तहत शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विज्ञान संस्थान में ‘दैनिक जीवन के लिए योग‘ विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला चैथे दिन मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के निकेत सिंह रहे। उन्होंने योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा के माध्यम से जीवन प्रबंधन पर व्याख्यान देते हुए कहा कि योग स्थूल सूक्ष्म है। शरीर में समाहित रोगों को समूल नष्ट करने में सर्व समर्थ है। वैकल्पिक चिकित्सा योग विद्या का अति प्रभावशाली सहयोगी है। निकेत ने कहा कि योग आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा एवं वैकल्पिक चिकित्सा मिलकर समग्र चिकित्सा का अद्भुत उदाहरण बन जाते हैं एवं एकांगी चिकित्सा के स्थान पर तत्क्षण एवं दीर्घकालिक सत्परिणाम प्रस्तुत करते हैं।

आंतरिक विशेषज्ञ के रूप में डाॅ0 अर्जुन सिंह ने आहार एवं स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज मनुष्य खानपान की बुरी आदतों एवं परिश्रमहीनता अर्थात आराम पसंद होने के कारण अनेक प्रकार से रोगों से ग्रसित हो गया है। जब तक वह अपने आहार दिनचर्या चिंतन व जीवन शैली में योगानुकूल परिवर्तन नहीं करेगा तब तक वह पूर्णतः स्वस्थ नहीं हो सकेगा संपूर्ण स्वास्थ्य हेतु इन सभी जीवन क्रमों को अपनाना परम आवश्यक है। कार्यशाला में संस्थान के डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा डॉ. अनुराग पांडे, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनुराग सोनी डॉ. मोहिनी पांडे, स्वाति उपाध्याय, कुमार मंगलम सिंह, डॉ. देवेंद्र वर्मा, संघर्ष सिंह, गायत्री वर्मा, आलोक तिवारी, दिवाकर पांडे समस्त विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Similar News