ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी चिंता एवं तनाव से निपटने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘How to Handle Exam Anxiety’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के माध्यम से परीक्षा के तनाव को नियंत्रित करने के प्रभावी उपाय बताए गए।

कुलपति प्रो अजय तनेजा के सरंक्षण में काउंसलर डॉ. काकुल है ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी चिंता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने तनाव के लक्षणों को पहचानने, नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। उन्होंने नियमित दिनचर्या, पर्याप्त विश्राम, सकारात्मक आत्म-संवाद एवं आत्मविश्वास को तनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा को भय और दबाव के बजाय अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. मज़हर ख़ालिक के संयोजन एवं सह-संयोजक डॉ. रज़ा अब्बास हैदरी के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए परीक्षा संबंधी तनाव के प्रभावी प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. वली उल्लाह एवं राकेश कुमार गौतम ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन एवं सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने तथा मानसिक संतुलन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।